गांडेय के निर्दलीय प्रत्याशी अवधेश सिंह गिरफ्तार

  • May 05, 2024
Khabar East:Gandeys-independent-candidate-Awadhesh-Singh-arrested
गिरिडीह,05 मईः

गांडेय से निर्दलीय प्रत्याशी अवधेश सिंह को गिरिडीयह के बंगाबाद थाना पुलिस ने रविवार की तड़के सुबह गिरफ्तार कर लिया। निर्दलीय प्रत्याशी अवधेश सिंह की गिरफ्तारी के दौरान एसडीपीओ बिनोद रवानी, नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद, मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो और इंस्पेक्टर ममता कुमारी केसाथ बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार समेत पुलिस जवान इस दौरान शामिल थे। पुलिस ने बेंगाबाद थाना कांड संख्या 122/22 के मामले में गिरफ्तार किया है। हालाकि आरोपी अवधेश सिंह इस दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार होने के प्रयास में था लेकिन तीनों थानों की पुलिस इस आरोपी को फरार होने नहीं दिया। उसे उसके घर से ही दबोचने में सफल रही।

 फिलहाल आरोपी निर्दलीय प्रत्याशी अवधेश सिंह को गिरफ्तार कर पुलिस बेंगाबाद थाना ले गई। जानकारी के अनुसार प्रखर किसान संघर्ष मोर्चा के बैनर तले आरोपी ने दो साल पहले बेंगाबाद अंचल में घुसकर जमीन के कागज से छेड़छाड़ किया था। उस वक्त इसके खिलाफ थाना में अंचल अधिकारी के आवेदन पर केस दर्ज किया गया था। जबकि कुछ दिन पहले इसके खिलाफ कोर्ट वारंट जारी होने के बाद अब पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया।

 वहीं, इसके खिलाफ नगर थाना, मुफ्फलिस थाना और पचंबा थाना में केस दर्ज है। हालांकि पुलिस सूत्रों की मानें तो मुफ्फलिस थाना के एक मामले में इसके जमानत होने के बात कही जा रही है। लेकिन मुफ्फलिस और पचंबा थाना  मामले में इसे रिमांड पर ले सकती है। बतातें चलें कि जमीन के खतियान को लेकर गांडेय के इस निर्दलीय प्रत्याशी अवधेश सिंह ने कई बार आंदोलन किया था। इतना ही नहीं कई बार जिला प्रशासन की सख्ती के बाद भी अवधेश सिंह ने गलत तरीके से धारा 144 तोड़ा था। उस वक्त भी इसके खिलाफ नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई की थी।

Author Image

Khabar East

  • Tags: