हॉस्टल वार्डन के बेटे ने की किशोरियों से रेप की कोशिश

  • Jan 12, 2021
Khabar East:Hostel-wardens-son-tried-to-rape-teenagers
जशपुर,12 जनवरीः

जिले के सन्ना में हॉस्टल अधीक्षिका के पुत्र और उसके दोस्त द्वारा दो नाबालिग किशोरियों को हॉस्टल में ले जाकर दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप है कि किशोरियों को शराब पिलाने और लड़कियों का अश्लील वीडियो बनाने की कोशिश भी की गई। घटना के अगले दिन हॉस्टल अधीक्षिका और उसके पति ने दोनों किशोरियों पर चोरी करने की नीयत से छात्रावास में घुसने का आरोप लगाकर उनकी पिटाई कर दी। पुलिस ने अब आश्रम अधीक्षिका उसके पति पुत्र और एक अन्य युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना सन्ना गर्ल्स हॉस्टल की है। आरोप है कि अधीक्षिका प्रशंसा खाखा का पुत्र और उसका एक दोस्त दो नाबालिग किशोरियों को बाईक में बैठाकर गर्ल्स हॉस्टल के अंदर बने किचन में ले गया और वहां उन्होंने किशोरियों से दुष्कर्म का प्रयास किया।

 इतना ही नहीं दोनो युवकों ने किशोरियों को शराब पिलाने की और उनका अश्लील वीडियो बनाने की कोशिश भी की। दूसरे दिन सुबह आश्रम अधीक्षिका और उसके पति ने किशोरियों पर चोरी का आरोप लगाकर उनकी पिटाई भी कर दी। पीड़ित किशोरियां जब अपने घर पहुंची, तब उन्होंने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दीं। जिसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर पुलिस के पास पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने आश्रम अधीक्षिका, उसके पति, पुत्र और पुत्र के दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी।

Author Image

Khabar East

  • Tags: