30 सितंबर को ओडिशा बंद का आह्वान

  • Sep 25, 2026
Khabar East:Naba-Nirman-Krushak-Sangathan-Calls-Odisha-Bandh-On-Sept-30-Over-Textbook-Errors
भुवनेश्वर,25 सितंबरः

नव निर्माण कृषक संगठन ने स्कूली पाठ्यपुस्तकों में हुई गलतियों को लेकर कार्रवाई और स्कूल एवं जनशिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए 30 सितंबर को ओडिशा बंद का आह्वान किया है। संगठन के राष्ट्रीय संयोजक अक्षय कुमार ने शुक्रवार को बंद का ऐलान किया। किसान संगठन ने कक्षा पहली से आठवीं तक की पाठ्यपुस्तकों में सामने आई गलतियों को लेकर चिंता जताई है। संगठन ने इस मामले के लिए स्कूल एवं जनशिक्षा विभाग और संबंधित मंत्री को जिम्मेदार ठहराया है। संगठन ने राज्यभर के लोगों से बंद को समर्थन देने की अपील की है।

 यह आह्वान इस साल की शुरुआत में नई प्रकाशित स्कूली पाठ्यपुस्तकों में कई गलतियां सामने आने के बाद जारी विवाद के बीच किया गया है। पाठ्यपुस्तकों में बड़ी संख्या में त्रुटियां पाए जाने के बाद विपक्षी दलों, शिक्षा विशेषज्ञों और अन्य वर्गों की ओर से भी सवाल उठाए गए हैं।

नव निर्माण कृषक संगठन ने पाठ्यपुस्तकों में हुई गलतियों को लेकर विभाग की जवाबदेही तय करने और स्कूल एवं जनशिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: