रामनवमी पर आज सुरक्षा व यातायात के पुख्ता इंतजाम

  • Apr 17, 2024
Khabar East:Tight-security-and-traffic-arrangements-today-on-Ram-Navami
रांची,17 नवंबरः

देशभर में आज रामनवमी मनाई जा रही है राजधानी रांची में रामनवमी की शोभा यात्रा निकाली गई। इसके मद्देनजर पूरे झारखंड में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है रामनवमी को शांतिपूर्ण व सौहार्द के माहौल में मनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट दिख रहा है वहीं, संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

रामनवमी को लेकर यातायात के रूट में कई बदलाव किए गए हैं। मेन रोड में 17 अप्रैल को दोपहर एक बजे से सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित कर दिया गया है। यह व्यवस्था जुलूस की समाप्ति तक रहेगी। ट्रैफिक पुलिस की ओर से रामनवमी की शोभा यात्रा को लेकर शहर के कई मार्गों में भी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाई है। इसके अलावा शहर के कुछ रुटों को डायवर्ट भी किया गया है। इसके अलावा सुबह छह बजे से ही शहर में भारी और मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

 एसएसपी ने बताया कि रामनवमी को लेकर पुलिस बेहद गंभीर है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कोई भी व्यक्ति अफवाह या फिर माहौल बिगाड़ते हुए पकड़ा जाता है तो वैसे लोगों पर सीधे एक्शन लेकर जेल भेजा जाएगा।

Author Image

Khabar East

  • Tags: