छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र का आज आखिरी दिन

  • Jul 17, 2026
Khabar East:Today-is-the-last-day-of-the-Chhattisgarh-Assemblys-monsoon-session
रायपुर,17 जुलाईः

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज अंतिम दिन है। इसे लेकर सरकार और विपक्ष ने मजबूत तैयारी कर रखी है। पिछले 4 दिनों तक सरकार पर हमलावर रहा विपक्ष आज मंत्रिपरिषद के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आया है। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सदन में अविश्वास प्रस्ताव लगाया है और इसे लेकर चर्चा होगी। आज की कार्यवाही में सबसे पहले सदन में सम्मिलित प्रश्न पूछे जाएंगे और उनके उत्तर दिए जाएंगे। खाद्य पदार्थ, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण और महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़े सवाल विधायक करेंगे।

 वहीं सदन में आज ओपी चौधरी, वित्त मंत्री, भारत के संविधान के अनुच्छेद 151 के खण्ड (2) की अपेक्षानुसार 31 मार्च, 2023 को समाप्त वर्ष के लिए भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक का स्थानीय निकायों पर प्रतिवेदन, छत्तीसगढ़ शासन, वर्ष 2026 का प्रतिवेदन संख्या-07 (स्थानीय निकाय) पटल पर रखेंगे।

  नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सदन में मंत्रिपरिषद् के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लगाया है। इस पर चर्चा होगी। 13 जुलाई से शुरू हुए विधानसभा के मानसून सत्र में इस बार सरकार पर विपक्ष के मुद्दे रणनीतिक रूप से ज्यादा भारी रहे हैं। नकटी में घर तोड़े जाने का मामला हो या फिर कानून व्यवस्था, विपक्ष ने पूरी तरह सरकार को घेरने का प्रयास किया है। अब देखना है कि विपक्ष द्वारा लगाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर सरकार किस तरीके से जवाब देती है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: