पुरी से लौट रही बस बरगढ़ में पलटी, 15 घायल

  • Apr 14, 2024
Khabar East:15-Injured-As-Bus-Returning-From-Puri-Overturns-In-Bargarh
भुवनेश्वर,14 अप्रैलः

बरगढ़ जिले के पदमपुर स्थित बुडेन पुलिस स्टेशन के सुलिया गांव में रविवार सुबह तीर्थयात्रियों से भरी एक बस पलट गई, जिससे 15 तीर्थयात्री घायल हो गए। बस छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार इलाके से लगभग 55 तीर्थयात्रियों को पुरी ले जा रही थी। वे आज सुबह लगभग 5:00 बजे उस समय दुर्घटना का शिकार हो गए जब वे पुरी में भगवान जगन्नाथ के दर्शन के बाद बरगढ़ के नृसिंहनाथ मंदिर जा रहे थे। बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क से नीचे पलट गई।

 बस में सवार 55 तीर्थयात्रियमों में से 15 लोग घायल हो गए हैं। हालाकि इनमें कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं है। इन सबको मामूली चोट आई है। सभी घायलों को बचा लिया गया है और पद्मपुर उप-जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: