बीजेपी प्रत्याशी महेश कश्यप ने भगवान शिव की पूजा कर डाला वोट

  • Apr 19, 2024
Khabar East:BJP-candidate-Mahesh-Kashyap-cast-his-vote-by-worshiping-Lord-Shiva
बस्तर,19 अप्रैलः

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पहले चरण का आज मतदान हो रहा हैं। बीजेपी प्रत्याशी महेश कश्यप ने भगवान शिव की पूजा कर मतदान किया। बता दें कि बस्तर लोकसभा सीट संसदीय क्रमांक -10 मे 8 विधानसभा और 6 जिले शामिल हैं। इन 8 विधानसभा में जगदलपुर, बस्तर, चित्रकोट, कोण्डागांव, नाराय़णपुर, सुकमा, बीजापुर और दंतेवाडा शामिल है।  जगदलपुर विधानसभा के 175 मतदान केंद्रों में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ है जो शाम 5 बजे तक चलेगा। वहीं बस्तर विधानसभा में 7 से 5 बजे तक मतदान होगा।

 इसके अलावा जगदलपुर विधानसभा के 72 मतदान केंद्र सहित चित्रकोट विधानसभा, बीजापुर विधानसभा, दंतेवाड़ा विधानसभा, कोंडागांव विधानसभा, नारायणपुर विधानसभा और सुकमा विधानसभा में सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा।

Author Image

Khabar East

  • Tags: