रायपुर में भाजयुमो कार्यसमिति की बैठक, हेमांग जोशी होंगे शामिल

  • Nov 22, 2026
Khabar East:BJYM-working-committee-meeting-in-Raipur-Hemang-Joshi-to-participate
रायपुर,22 नवंबरः

भारतीय जनता युवा मोर्चा की कल बड़ी बैठक रायपुर में होगी। बैठक में शामिल होने के लिए भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ हेमांग जोशी रायपुर आएंगे। हेमांग जोशी का दो दिवसीय दौरा काफी अहम रहने वाला है। तय कार्यक्रम के मुताबिक युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी आज रात नौ बजे रायपुर पहुंचेंगे। रायपुर एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी करेंगे। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर डॉ हेमांग जोशी एक प्रेस ब्रीफिंग भी करेंगे। प्रदेश युवा मोर्चा द्वारा स्वामी विवेकानंद विमानतल में भव्य स्वागत के बाद बाइक रैली भी निकाली जाएगी। इस दौरान जैनम मानस भवन, पीटीएस चौक, टेमरी चौक, फुंडहर चौक, मौल श्री विहार चौक, राम मंदिर में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। डॉ हेमांग जोशी आज रात्र बेबीलॉन इंटरनेशनल होटल में रुकेंगे जहां वो पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात भी कर सकते हैं।

  23 तारीख को भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी सुबह 7:30 बजे साइंस कॉलेज, रायपुर में खेल गतिविधि से जुड़े खिलाड़ियों से संवाद करेंगे। उसके बाद सुबह 8:30 अग्रसेन भवन में युवती संवाद कार्यक्रम में वो शामिल होंगे। इसके साथ ही सुबह 11 बजे के करीब वो भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचेंगे जहां वो युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शिकरत करेंगे। दोपहर 2 बजे रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय, रायपुर में आयोजित युवा जोहार (युवा संवाद) कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 04 बजे प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के प्रभावशाली युवाओं के साथ विशेष संवाद करेंगे. जिसमें विधि, तकनीकी, चिकित्सा, सोशल मीडिया, खेल, कृषि के युवा उद्यमी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा प्रतिनिधि सहित अन्य क्षेत्रों के युवा सम्मिलित होंगे।

Author Image

Khabar East

  • Tags: