महाप्रभु का बनकलागी आज, छह घंटे बंद रहेंगे दर्शन

  • Jul 19, 2026
Khabar East:Banakalagi-Ritual-To-Be-Held-Today-At-Gundicha-Temple-Public-Darshan-To-Remain-Closed-For-6-Hours
भुवनेश्वर,19 जुलाईः

भगवान श्रीजगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा का पवित्र बनकलागी अनुष्ठान रविवार को श्रीगुंडिचा मंदिर के आड़प मंडप में संपन्न होगा। इस विशेष अनुष्ठान को लेकर श्रद्धालुओं के लिए महाप्रभु के दर्शन छह घंटे तक बंद रहेंगे। श्रीजगन्नाथ मंदिर प्रशासन (SJTA) ने बताया कि रविवार रात  9 बजे से सोमवार तड़के 3 बजे तक आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की अनुमति नहीं होगी।

वर्तमान में श्रद्धालु श्रीगुंडिचा मंदिर के आड़प मंडप में विराजमान महाप्रभु श्रीजगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के दुर्लभ दर्शन कर रहे हैं। रविवार से लेकर हुड़ा यात्रा तक भक्तों को गुंडिचा मंदिर में महाप्रभु के दर्शन का अवसर मिलता रहेगा।

 मंदिर प्रशासन के अनुसार, द्वितीय भोगमंडप की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बनकलागी अनुष्ठान संपन्न किया जाएगा। इस अनुष्ठान के दौरान महाप्रभु और उनके भाई-बहनों के विग्रहों पर पारंपरिक प्राकृतिक रंगों और औषधीय सामग्री से विशेष श्रृंगार किया जाता है, जिसे रथयात्रा के दौरान होने वाले महत्वपूर्ण नीतियों (अनुष्ठानों) में से एक माना जाता है।

 इसके बाद सोमवार को श्रीगुंडिचा मंदिर के आड़प मंडप में हेरा पंचमी की रस्म भी श्रद्धापूर्वक निभाई जाएगी। इस परंपरा का रथयात्रा में विशेष धार्मिक महत्व है और इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।

Author Image

Khabar East

  • Tags: