भुवनेश्वर आज ओडिशा का सबसे गर्म शहर, तापमान 39.6 डिग्री

  • Apr 14, 2024
Khabar East:Bhubaneswar-sizzles-at-396-degrees-becomes-hottest-city-in-Odisha
भुवनेश्वर,14 अप्रैलः

बढ़ते तापमना के बीच रविवार दोपहर 2.30 बजे तक भुवनेश्वर ओडिशा का सबसे गर्म स्थान बन गया।  राजधानी भुवनेश्वर का तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद चांदबाली का तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पहले ओडिशा में पारा बढ़ने की भविष्यवाणी की थी। तापमान फिर से चरम पर पहुंचने लगा है और रविवार दोपहर 2:30 बजे तक भुवनेश्वर समेत सात शहरों में तापमान 37 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया।

इससे पहले, मौसम विभाग ने ओडिशा के विभिन्न हिस्सों में अधिकतम तापमान में वृद्धि की भविष्यवाणी की थी। मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य में अधिकतम तापमान में 5 से 6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना है।

 मौसम विभाग ने पांच जिलों - कटक, नयागढ़, ढेंकानाल, भद्रक और जाजपुर के लिए हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अगले पांच दिनों तक तापमान में चार से छह डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है।

ओडिशा के अन्य हिस्सों में दोपहर 2.30 बजे तक तापमानः-

भुवनेश्वर: 39.6 डिग्री सेल्सियस

चांदबाली: 39.2 डिग्री सेल्सियस

झारसुगुड़ा: 38.8 डिग्री सेल्सियस

राउरकेला: 37.8 डिग्री सेल्सियस

पारादीप: 35.5 डिग्री सेल्सियस

केंदुझर: 37.4 डिग्री सेल्सियस

संबलपुर: 37.2 डिग्री सेल्सियस

गोपालपुर: 34.5 डिग्री सेल्सियस

हीराकुद: 37.2 डिग्री सेल्सियस

पुरी: 34.6 डिग्री सेल्सियस

बालेश्वर: 37 डिग्री सेल्सियस।

Author Image

Khabar East

  • Tags: