बॉलीवुड अभिनेता बोनी कपूर व अर्जुन कपूर ने सीएम माझी से की मुलाकात

  • Feb 12, 2025
Khabar East:Bollywood-Icons-Boney-Kapoor--Arjun-Kapoor-Call-On-Odisha-CM
भुवनेश्वर,12 फरवरीः

बॉलीवुड फिल्म निर्माता बोनी कपूर और अभिनेता अर्जुन कपूर ने बुधवार को ओडिशा विधानसभा में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से मुलाकात की है।

बोनी कपूर ने मुख्यमंत्री को ओडिशा में होने वाले आगामी सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

 कपूर ने कहा कि ओडिशा में प्राकृतिक सौंदर्य की अपार संभावनाएं हैं और फिल्म शूटिंग के लिए पर्याप्त सुविधाएं हैं। अगर इन्हें बढ़ावा दिया जाए तो ओडिशा कई फिल्म निर्माताओं के लिए पसंदीदा जगह बन जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इससे राज्य में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

 इस मुलाकात के दौरान उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव, मंत्रिपरिषद के सदस्य और अन्य विधायक भी मौजूद थे।

Author Image

Khabar East

  • Tags: