कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान को बम से उड़ाने की धमकी

  • Feb 14, 2026
Khabar East:Bomb-threat-to-Indigo-flight-at-Kolkata-airport
कोलकाता,14 फरवरीः

कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान में बम की धमकी की खबर सामने आई है। शनिवार की सुबह कोलकाता एयरपोर्ट से शिलॉन्ग के लिए उक्त विमान उड़ान भरने वाला था। विमान में बोर्डिंग भी शुरू हो चुकी थी लेकिन टॉयलेट में मिले कागज के एक टुकड़े की वजह से हड़कंप मच गया। इस कागज के चिट में विमान को बम से उड़ाने की धमकी लिखी हुई थी। इसके तुरंत बाद सभी यात्रियों को विमान से उतार दिया गया और विमान को सुरक्षित दूरी पर ले जाकर जांच शुरू कर दी गयी। मिली जानकारी के अनुसार कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से शिलॉन्ग के लिए इंडिगो एयरलाइंस का एक विमान सुबह 9.05 बजे उड़ान भरने वाला था। विमान में बोर्डिंग की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी थी लेकिन तभी क्रु की एक सदस्य को टॉयलेट में कागज का एक टुकड़ा मिला जिसपर विमान को बम से उड़ाने की धमकी लिखी हुई थी। तुरंत यात्रियों को विमान से नीचे उतार दिया गया और विमान को सुरक्षित दूरी पर ले जाकर उसकी तलाशी ली गयी।  

 मिली जानकारी के अनुसार फ्लाइट से संदेहास्पद कोई वस्तु नहीं मिली है। हालांकि कागज के उस टुकड़े को किसने टॉयलेट में रखा था, इसकी जांच की जा रही है। बताया जाता है कि यह फ्लाइट 75 सीटर थी जो उड़ान भरने के लिए पूरी तरह से तैयार थी। क्रु की एक सदस्य को बोर्डिंग के समय विमान के टॉयलेट से कागज का एक टुकड़ा मिला जिसमें विमान में बम होने की धमकी लिखी हुई थी। क्रु की ओर से तुरंत एयरपोर्ट प्रबंधन को घटना की जानकारी दी गयी। यात्रियों को विमान से उतार दिया गया और पूरे विमान की अच्छी तरह से तलाशी ली गई।

Author Image

Khabar East

  • Tags: