सुरक्षाबलों ने छह नक्सल प्रतीकों को किया ध्वस्त

  • Feb 14, 2026
Khabar East:Security-forces-destroyed-six-Naxal-symbols
बीजापुर,14 फरवरीः

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में बीजापुर के थाना मोदकपाल और थाना उसूर के इलाकों में दो अहम कार्रवाई की गई है। मोदकपाल और सीआरपीएफ जवानों की संयुक्त टीम ने शनिवार को कार्रवाई में छह माओवादी स्मारक को धवस्त किया गया है। इससे पहले शुक्रवार ताड़पाला हिल्स एरिया में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए विस्फोटक सामाग्री को बरामद किया है। ग्राम पंगुड़ में CRPF बी/62 वाहिनी नुकनपाल और मोदकपाल थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान के दौरान चलित थाना लगाया गया। इस दौरान जवानों ने ग्रामीणों की शिकायतें और समस्याओं को सुना। ग्रामीणों को सायबर जागरूकता अभियान के तहत ग्रामीणों को ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल, ओटीपी धोखाधड़ी और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। लोगों ने भारत माता की जयके नारों के साथ सुरक्षा बलों का उत्साहवर्धन किया। थाना उसूर क्षेत्रान्तर्गत केरिपु 196 वाहिनी और कोबरा 204 की संयुक्त टीम ने ताड़पाला हिल्स एरिया में सघन नक्सल अभियान अभियान चलाया। कार्रवाई में जवानों ने दो अलग-अलग स्थानों से डंप के अंदर से प्लास्टिक ड्रम और पॉलिथिन में छिपाकर रखी कई विस्फोटक सामग्री, राशन और अन्य माओवादी सामग्री को बरामद किया।

  एरिया डॉमिनेशन के दौरान माओवादियों द्वारा जमीन में लगाकर रखे गये 13 नग बीयर बॉटल में प्रेशर स्विच सिस्टम से लगाए गये IED और 1 नग डायरेक्शन IED (लोहे के पाइप में निर्मित) मौके से बरामद किए गए। अभियान के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा टेकमेटला कुंजामपारा क्षेत्र में निर्मित माओवादी स्मारक को भी ध्वस्त किया गया।

Author Image

Khabar East

  • Tags: