बिहार विधानसभा चुनाव में मिली सफलता के बाद अब भारतीय जनता पार्टी की नजर पश्चिम बंगाल चुनाव पर है। पश्चिम बंगाल चुनाव को हर हाल में जीतने के लिए भाजपा ने झारखंड के दो दर्जन नेताओं और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। पश्चिम बंगाल चुनाव में झारखंड के जिन नेताओं को जिम्मेदारी दी जा रही है उसमें पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक, सांसद और पूर्व सांसद शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक बड़े नेताओं में आदित्य साहू, बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, चंपाई सोरेन, मधु कोड़ा, संजय सेठ, सुनील सिंह, प्रदीप वर्मा, अनंत ओझा, सीपी सिंह आदि पश्चिम बंगाल चुनाव की कमान संभालेंगे। पश्चिम बंगाल से सटे झारखंड के जिलों के लाध्यक्षों को विशेष रूप से जनसंपर्क अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
पश्चिम बंगाल चुनाव की कमान संभालने जा रहे झारखंड बीजेपी के नेता चुनाव प्रबंधन से लेकर जनसंपर्क अभियान तक की जिम्मेदारी संभालेंगे। पूर्व विधायक अनंत ओझा, रमाकांत महतो आदि नेता इन दिनों पश्चिम बंगाल के प्रवास पर हैं।
इस संबंध में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अविनेष कुमार सिंह कहते हैं कि पश्चिम बंगाल चुनाव चुनाव भाजपा के लिए अहम है। ममता सरकार की कार्यशैली से वहां की जनता त्राहिमाम कर रही है। हालत यह है कि ज्योति बसु के समय जो उपद्रवी तत्व सक्रिय थे, वो ममता बनर्जी के समय में दोगुने मजबूती के साथ सक्रिय हैं और सामान्य जन का जीवन दूभर हो गया है। इस चुनावी जंग को जीतने के लिए झारखंड भाजपा के नेता भी अपना योगदान देंगे।