चीफ जस्टिस शरदचंद्र सोनक ने बासुकीनाथ धाम में की पूजा-अर्चना

  • Apr 19, 2026
Khabar East:Chief-Justice-Sharadchandra-Sonak-offered-prayers-at-Basukinath-Dham
दुमका,19 अप्रैलः

झारखंड उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस महेश शरद चंद्र सोनक प्रसिद्ध तीर्थ स्थान फौजदारी दरबार बाबा बासुकीनाथ धाम पहुंचे और सपरिवार भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। चीफ जस्टिस को बासुकीनाथ धाम मंदिर में उनके पुरोहितों द्वारा विधि विधान पूर्वक समस्त देवी देवताओं का पूजा अर्चना कराया गया। साथ ही जनकल्याण के लिए उन्होंने भोलेनाथ की मंगल आरती भी की। इस दौरान मंदिर की सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गई थी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें मंदिर में दर्शन पूजन कराया गया। चीफ जस्टिस के बासुकीनाथ आगमन पर वन विभाग के विश्रामागार परिसर में दुमका के उपायुक्त अभिजीत सिन्हा एवं पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने बुके देकर स्वागत किया तथा प्रशासन की ओर से गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। वहीं, पूजा अर्चना के बाद चीफ जस्टिस को भेंट स्वरूप बाबा का स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

  मुख्य न्यायाधीश ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बाबा बासुकीनाथ झारखंड वासियों सहित समस्त देशवासियों का कल्याण करें। मौके पर उपयुक्त दुमका अभिजीत कुमार सिंहा, पुलिस अधीक्षक दुमका पीतांबर सिंह खरवार, मंदिर प्रभारी साथी जिला और स्थानीय प्रशासन विधि व्यवस्था में तत्पर नजर आए।बासुकीनाथ में वन विभाग के रेस्ट हाउस में पूजा-अर्चना और हल्के नाश्ते के बाद भक्त बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए। चीफ जस्टिस के पहुंचने पर जिला प्रशासन द्वारा मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को काफी चुस्त दुरुस्त की गई थी।

Author Image

Khabar East

  • Tags: