कांग्रेस ने आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक समझा: सीएम साय

  • Aug 26, 2026
Khabar East:Congress-considered-tribals-only-as-vote-bank-CM-Sai
रायपुर,26 अगस्तः

छत्तीसगढ़ में आदिवासी कांग्रेस की बैठक को लेकर राजनीतिक बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा इन्होंने आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। अगर वास्तव में किसी ने जनजाति समाज की चिंता की है, तो भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने की है। मुख्यमंत्री साय ने आदिवासियों के हित में भाजपा सरकार द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अनुसूचित जनजाति समाज के लिए अलग मंत्रालय का गठन किया था। उन्होंने कहा कि द्रौपदी मुर्मू आज देश की राष्ट्रपति हैं। इस उपलब्धि ने पूरे जनजातीय समाज को गौरव और सम्मान दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की लगभग सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आदिवासी समाज को मिल रहा है।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम जनमन योजना शुरू की है। इसके तहत उनके गांवों तक सड़कें पहुंचाई जा रही हैं। राशन कार्ड समेत मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। कांग्रेस कुछ भी कर ले, लेकिन जनजातीय समाज अब उसे पहचान चुका है और जनता उसके मुगालते में आने वाली नहीं है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में पेपर लीक की घटना पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Author Image

Khabar East

  • Tags: