सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे खाद्य आपूर्ति मंत्री कृष्ण चंद्र पात्र

  • Jun 06, 2025
Khabar East:Food-Supplies-Minister-Escapes-Unhurt-In-Road-Accident-Near-Cuttack
भुवनेश्वर,06 जूनः

खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता कल्याण मंत्री कृष्ण चंद्र पात्र शुक्रवार को उस समय बाल-बाल बच गए जब उनकी कार दुर्घटना का शिकार हो गई। यह घटना कटक जिले के बारंग पुलिस सीमा अंतर्गत संधापुर चौराहे पर हुई। रिपोर्ट के अनुसार, मंत्री पात्र की कार विपरीत दिशा से आ रहे एक हाइवा ट्रक से टकरा गई। सौभाग्य से वे बाल-बाल बच गए। बारंग पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है और इसके कारणों की जांच कर रही है। यह सड़क दुर्घटना उस समय हुई जब मंत्री बांकी से भुवनेश्वर जा रहे थे। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

 हादसे के बाद पुलिस ने मंत्री को दूसरे वाहन से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया। हाइवा ट्रक को आगे की जांच के लिए गोडिसाही पुलिस चौकी ले जाया गया।

 प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि दुर्घटना में शामिल अन्य लोगों को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। बारंग पुलिस और गोडिसाही चौकी पुलिस मौके पर पहुंची व जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर जांच के बाद मंत्री को सुरक्षित दूसरे वाहन में बिठाकर उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। दुर्घटना में शामिल हाइवा ट्रक को जब्त करने के साथ हादसे के सटीक कारण का पता लगाने के लिए पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: