पुआल के ढेर पर खेल रहे चार बच्चों की आग में झुलसने से मौत

  • Mar 17, 2025
Khabar East:Four-children-playing-on-a-stack-of-straw-died-after-getting-burnt-in-a-fire
चाईबासा,17 मार्चः

झारखंड के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के गीतिलिपि गांव में सोमवार को पुआल के ढेर पर खेल रहे चार बच्चे जिंदा जल गए। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पूरे मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पश्चिमी सिंहभूम जिले के पास जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में ओड़िशा की सीमा से सटे गीतिलिपि गांव में बच्चे पुआल के ढेर पर खेल रहे थे। तभी उस पुआल के ढेर में आग लग गई। इसकी चपेट में आने से चारों बच्चों की जल कर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जगन्नाथपुर थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। आग कैसे लगी, यह बड़ा सवाल है। बताया जा रहा है कि पुआल में आग लगने की वजह से उसमें खेल रहे चार बच्चे जिंदा जल गए। हादसे की खबर मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है। मृत बच्चों के शव निकालने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: