घर से बुलाकर ले गए दोस्त, फिर गोलियों से किया छलनी

  • Jan 03, 2026
Khabar East:Friends-called-him-out-of-his-house-then-riddled-him-with-bullets
लखीसराय,03 जनवरीः

बिहार के लखीसराय में युवक का शव मिला है। उसके शरीर के हिस्सों में गोलियों के निशान हैं। परिजनों ने एक रिश्तेदार और उसके दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमोर्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मामला जिले के दियारा क्षेत्र के मोहनपुर गांव की है।

 मृतक की पहचान राजेश कुमार के इकलौते बेटे पीयूष कुमार के रूप में हुई है। मृतक के मामा सतीश कुमार ने बताया कि परिवार का एक सदस्य राहुल कुमार अपने साथियों के साथ मिलकर पीयूष को घर से बुलाकर चारा काटने के बहाने ले गया था। जिसके बाद जह वह देर शाम तक नही लौटा तो घर के लोगों को चिंता होनी।

 मृतक के मामा ने बताया कि शाम 4 बजे के बाद पीयूष के चाचा ब्रजेश कुमार ने पिपरिया थाने को इसकी सूचना दी। राहुल से पूछताछ की तो उसने स्पष्ट जबाब नहीं दिया। बहन सोनाली कुमारी और मां इंदु देवी ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर दियारा क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर खोजबीन शुरू की तो दियारा कोलवा कारू स्थान के पास से उसका शव बरामद हुआ। मृतक के शरीर पर गोलियों के निशान पाए गए हैं।

 वहीं, चाचा ब्रजेश कुमार ने बताया कि पीयूष के पिता की मौत बहुत पहले ही दिल का दौरा पड़ने से हो गई थी। कम उम्र से ही पीयूष अपने परिवार को देखभाल करता था। परिवार में मां और बहन के अलावे दादा हैं। उन्होंने राहुल कुमार पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: