ओडिशा इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। प्रदेश के आठ स्थानों पर गुरुवार को पारा 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकार्ड किया गया। भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य की राजधानी-भुवनेश्वर दोपहर 2.30 बजे 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे गर्म स्थान था।
झारसुगुड़ा में आज दोपहर का तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस, बालेश्वर में 42.2 डिग्री सेल्सियस, संबलपुर में 41.7 डिग्री सेल्सियस, हीराकुद में 41.4 डिग्री सेल्सियस, चांदबाली में 41.2 डिग्री सेल्सियस, केंदुझर में 40.9 डिग्री सेल्सियस और राउरकेला में 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान (दिन के तापमान) में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और उसके बाद ओडिशा जिले के कई स्थानों पर 2-3 डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट होगी।
मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के दौरान प्रदेश के कई जिलों के लिए लू का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।