बंगाल विधानसभा में जमकर हंगामा

  • Jul 22, 2026
Khabar East:Huge-uproar-in-Bengal-Assembly
कोलकाता,22 जुलाईः

पश्चिम बंगाल विधानसभा में बुधवार को उस समय हंगामा देखने को मिला जब टीएमसी विधायक कुणाल घोष को मार्शलों के जरिए सदन से बाहर कर दिया गया। दरअसल, सदन में टीएमसी के बागी विधायक अखरुज्जमां भाषण दे रहे थे। इसी दौरान कुणाल घोष वेल में पहुंच गए और उनके भाषण में बाधा डालने लगे इस पर बीजेपी विधायक तुरंत कुणाल घोष के पास पहुंच गए और उनसे बहस करने लगे। सदन में बढ़ते हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने कुणाल घोष से अपनी सीट पर लौटने की अपील की। हालांकि, स्थिति नहीं संभली। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष के आदेश पर मार्शलों ने कुणाल घोष को सदन से बाहर कर दिया। घटना के दौरान सदन में काफी देर तक अफरा-तफरी और हंगामे का माहौल बना रहा। जब अखरुज्जमां भाषण देने खड़े होते हैं तो कुणाल घोष वेल में पहुंचते हैं और ठीक उनके सामने आकर खड़े हो जाते हैं। वह इस दौरान अखरुज्जमां पर टिप्पणी करते हैं। इसे देख बीजेपी के विधायक कुणाल घोष के करीब आते हैं और इनमें धक्का-मुक्की जैसी स्थिति पैदा हो जाती है। इस दौरान अध्यक्ष कई बार घोष को सीट पर वापस लौटने की अपील करते हैं लेकिन ऐसा नहीं होने पर मार्शल्स को बुलाया जाता है और कुणाल घोष को बाहर निकालने के लिए कहा जाता है।

 इसके बाद मार्शल कुणाल घोष को बाहर निकलने को कहते हैं, इसका वह विरोध करते हैं। इसके बाद मार्शल जबरन घोष को उठाकर सदन से बाहर निकाल देते हैं।

Author Image

Khabar East

  • Tags: