पुरी जिले के कणास ब्लॉक के बड़ओरा गांव में एक मामले की जांच करने पहुंचे पुलिस अधिकारी पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल अधिकारी की पहचान गड़िसागोड़ा थाने के आईआईसी दिलीप धल के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, आईआईसी दिलीप धल एक मामले की जांच के सिलसिले में बड़ओरा गांव पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया।
हमले में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें गंभीर हालत में कनास अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हालांकि, हमले के पीछे की वजह क्या थी और इसमें कौन-कौन शामिल थे, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।