भारत बनाम वेस्टइंडीजः रांची में आज से टिकटों की बिक्री शुरू

  • Oct 05, 2026
Khabar East:India-vs-West-Indies-Ticket-sales-start-from-today-in-Ranchi
रांची,05 अक्टूबरः

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले टी-20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह अब टिकट काउंटर पर साफ नजर आ रहा है। सोमवार सुबह 9 बजे से ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू होते ही जेएससीए स्टेडियम के पश्चिमी गेट के पास बनाए गए टिकट काउंटर पर दर्शकों की लंबी कतार लग गई। जैसे-जैसे समय आगे बढ़ रहा है, टिकट लेने के लिए पहुंचने वाले क्रिकेट प्रेमियों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। टिकट खरीदने के लिए सिर्फ रांची ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों और दूसरे राज्यों से भी क्रिकेट प्रेमी पहुंचे हैं। कतार में महिला, पुरुष और युवा क्रिकेट प्रशंसक नजर आ रहे हैं। कई दर्शक सुबह-सुबह ही टिकट काउंटर पहुंच गए, ताकि अपनी पसंद की टिकट हासिल कर सकें। टिकट मिलने के बाद दर्शकों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही है।

 जेएससीए में इस समय टिकट खरीदने के लिए लंबी-लंबी कतारें लगी हैं। कई लोग टिकट लेकर खुशी-खुशी बाहर निकल रहे हैं, जबकि नए दर्शक कतार में अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं लोगों में अपने पसंदीदा क्रिकेटरों को करीब से देखने और मैदान पर उनके प्रदर्शन का गवाह बनने की बेचैनी भी नजर आ रही है।

कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां-

ऑफलाइन टिकट बिक्री की तिथि - 5 और 6 अक्टूबर

टिकट बिक्री का समय - सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक

स्थान - जेएससीए के पश्चिमी गेट के पास टिकट काउंटर

कुल काउंटर - 6

आम दर्शकों के लिए काउंटर - 4

महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए काउंटर - 2

एक व्यक्ति को अधिकतम टिकट - 2

टिकट की कीमत - 1,600 से 18,000 रुपए तक

Author Image

Khabar East

  • Tags: