छत्तीसगढ़ में भाजपा का जेल भरो आंदोलन: पूर्व मंत्री सहित हजारों कार्यकर्ता गिरफ्तार

  • May 16, 2022
Khabar East:Jail-Bharo-movement-of-BJP-in-Chhattisgarh-Two-thousand-workers-including-former-minister-arrested
रायपुर,16 मईः

छत्तीसगढ़ में धरना-प्रदर्शन को लेकर जारी सरकारी आदेश के खिलाफ BJP का सोमवार को प्रदेश भर में जेल भरो आंदोलन जारी है। रायपुर में करीब दो घंटे से चल रहे प्रदर्शन के बाद पुलिस ने पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सहित करीब 2000 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। बृजमोहन काले गुब्बारे लेकर सेंट्रल जेल परिसर में बैठे हुए हैं। वहीं जांजगीर में कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ रहे भाजपाइयों ने बैरिकेड तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। रायगढ़ में भी प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है। बिलासपुर और दुर्ग में भी प्रदर्शन जारी है।

 इधर, रायपुर में गिरफ्तारी के बाद भी बीजेपी कार्यकर्ताओं को विरोध जारी है। कार्यकर्ताओं ने जेल के बाहर पुतला जलाया है। वहीं राजधानी में ही प्रदर्शन की ड्रोन कैमरे से निगरानी जारी है। वहीं जिन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। वह जेल के अंदर ही हनुमान चालीसा पढ़ रहे हैं।

 इससे पहले पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता और नेता सड़क पर उतर आए। कालीबाड़ी से सीएम हाउस जाने के लिए मार्च शुरू हो गया। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेड लगाए। इसके बाद भी वह पुलिस को चकमा देकर नारेबाजी करते हुए घड़ी चौक तक पहुंच गए। पुलिस वहां उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी बैरिकेड पर चढ़ गए। इसे लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हंगामा होने लगा। भाजपाई काला कानून वापस लो जैसे नारे लगाने लगे।

Author Image

Khabar East

  • Tags: