चंद्रभागा समुद्र तट के लिए जल्द ही तैयार होगा मास्टर प्लान: मुख्य सचिव

  • Jan 18, 2020
Khabar East:Master-plan-for-Chandrabhaga-Beach-soon-CS
भुवनेश्वर,18 जनवरीः

कोणार्क स्थित चंद्रभागा समुद्र तट के सर्वांगीण विकास के लिए जल्द ही एक मास्टर प्लान की घोषणा की जाएगी। ओडिशा के मुख्य सचिव असित त्रिपाठी ने शनिवार की इसकी जानकारी दी है। मुख्य सचिव त्रिपाठी,  विकास आयुक्त सुरेश महापात्र, कृषि उत्पादन आयुक्त प्रदीप्त महापात्र, एसपी ठाकुर सहित सभी आईएएस अधिकारियों ने कल राजधानी में हुए आईएएस अधिकारियों के सम्मेलन के बाद चंद्रभागा के पास इको रिट्रीट बीच उत्सव में भाग लिया।

खबरों के अनुसार आज कोणार्क में होने वाली एक विशेष बैठक में अधिकारियों द्वारा नॉलेज हब और अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी। बैठक से पहले सभी अधिकारी समुद्र तट पर सुबह की सैर और ओडिशा पर्यटन द्वारा आयोजित उत्सव का आनंद लेते हुए देखे गए।

इस अवसर पर मुख्य सचिव असित त्रिपाठी ने कहा कि राज्य आईएएस अधिकारी सम्मेलन का दो दिवसीय कार्यक्रम था। हमने पहले दिन सरकार द्वारा किए जाने वाली कई विकास परियोजनाओं पर चर्चा की। दूसरे दिन हम कई अन्य विषयों पर चर्चा करने के लिए कोणार्क में हैं

हमें उन कार्यक्रमों को लागू करने के लिए निर्देशित किया गया है जो पहले सीएम की यात्रा के दौरान आजीविका और कई अन्य पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करके एक समग्र योजना बनाकर तय किए गए थे। त्रिपाठी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय चंद्रभागा समुद्र तट की सुंदरता बढ़ाने के लिए जल्द ही बहुत सारी गतिविधियां की जाएंगी।

Author Image

Khabar East

  • Tags: