ओडिशा के नौ जिलों में कल आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की संभावना

  • Mar 21, 2025
Khabar East:Nine-Odisha-Districts-Likely-To-Experience-Thunderstorms--Hail-Tomorrow
भुवनेश्वर,21 मार्चः

ओडिशा के नौ जिलों में कल आंधी-तूफान, बिजली चमकने और ओलावृष्टि की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। भारतीय मौसम विभाग  ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

 मौसम की स्थिति से प्रभावित होने वाले जिलों में बरगढ़, संबलपुर, झारसुगुड़ा, सुंदरगढ़, केंदुझर, मयूरभंज, बालेश्वर, भद्रक और देवगढ़ शामिल हैं।

 इसके अलावा, सुंदरगढ़, केंदुझर और मयूरभंज में शनिवार को भारी बारिश (7-11 सेमी) और आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

 क्षेत्रीय मौसम कार्यालय ने केंद्रापड़ा, जाजपुर, ढेंकानाल, अंगुल, बौध, सोनपुर, बलांगीर, नुआपड़ा, कलाहांडी, कंधमाल और नवरंगपुर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

Author Image

Khabar East

  • Tags: