हालिया घटनाक्रम में, ओडिशा सरकार ने कक्षा 1 से 8 तक की किताबों में बड़े पैमाने पर छपाई की गलतियों की जांच के लिए बनाई गई हाई-लेवल कमेटी गठति करने के साथ कमेटी के सदस्यों के नामों की घोषणा की है।
विकास आयुक्त और अतिरिक्त मुख्य सचिव देवरंजन कुमार सिंह को कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अन्य दो सदस्य हैं - ओडिया भाषा, साहित्य और संस्कृति विभाग के सचिव विजय केतन उपाध्याय और सामान्य प्रशासन विभाग की उप-सचिव स्मिता पाणी।
यह कमेटी मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के निर्देशों पर बनाई गई थी। इसे छपाई की गलतियों की विस्तृत जांच करने, यह पता लगाने कि चूक किस स्तर पर हुई और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों या एजेंसियों की पहचान करने का काम सौंपा गया है। पैनल से सात दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।
यह कदम मुख्यमंत्री माझी द्वारा बुधवार को एक समीक्षा बैठक के दौरान उन कमियों पर कड़ी नाराजगी जताने के बाद उठाया गया है, जिनकी वजह से छात्रों को पढ़ाई में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का आदेश दिया था।