खरीफ सीजन के लिए रिकॉर्ड संख्या में किसानों का पंजीकरण

  • Aug 25, 2025
Khabar East:Odisha-Records-All-Time-High-In-Kharif-Farmer-Registrations
भुवनेश्वर,25 अगस्तः

ओडिशा में चालू खरीफ सीजन के लिए रिकॉर्ड संख्या में किसानों का पंजीकरण हुआ है। सोमवार तक कुल पंजीकरण 18,50,983 तक पहुंच गया है। खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता कल्याण मंत्री कृष्ण चंद्र पात्र ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि आज आधी रात को समाप्त होने वाली पंजीकरण प्रक्रिया पिछले साल के 17,50,462 के आंकड़े को पार कर चुकी है।

मंत्री ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि इस साल एक लाख से ज़्यादा किसानों के पंजीकरण के साथ, हमने अब तक का सर्वोच्च रिकॉर्ड हासिल कर लिया है।

 उन्होंने इस वृद्धि का श्रेय पंजीकरण प्रक्रिया को आसान बनाने वाले सरकार के फैसले को दिया है। हालांकि बिचौलियों द्वारा शोषण को रोकने के लिए शुरुआत में ई-केवाईसी अनिवार्य था, लेकिन तकनीकी समस्याओं के कारण स्व-घोषणा प्रणाली शुरू की गई।

 पंजीकरण विंडो आज आधी रात तक खुली रहेगी और अधिकारियों को उम्मीद है कि अंतिम संख्या में और वृद्धि होगी।

Author Image

Khabar East

  • Tags: