घर में घुसकर कॉलेज छात्रा की गोली मारकर हत्या

  • Aug 25, 2025
Khabar East:College-student-shot-dead-after-entering-her-home
नदिया,25 अगस्तः

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के कृष्णानगर में सोमवार को 12वीं कक्षा की एक छात्रा की उसके घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान ईशा मल्लिक के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 18 वर्ष थी। छात्रा कृष्णानगर के मानिकपाड़ा इलाके की रहने वाली थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह घटना दोपहर करीब 2:30 बजे हुई, जब ईशा मल्लिक घर पर अकेली थी। वारदात के दौरान छात्रा के घर पर कोई नहीं था। इसी का फायदा उठाकर कुछ बदमाश घर में घुसे और गोली मारकर फरार हो गए। गोली लगने के बाद ईशा गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कृष्णानगर कोतवाली थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छात्रा लंबे समय से उत्तर 24 परगना जिले के कांचरापाड़ा इलाके में रहकर पढ़ाई कर रही थी। वह हाल ही में पढ़ाई पूरी कर कृष्णानगर लौटी थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि कांचरापाड़ा निवासी देवराज सिंह छात्रा के घर में घुस आया था। उसने ही गोलियां चलाई। पुलिस को शक है कि यह घटना रिश्तों के विवाद के कारण हुई है। पुलिस, देवराज सिंह की तलाश कर रही है।

 पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक ईशा मल्लिक का नादिया के कृष्णानगर स्थित स्थानीय विक्टोरिया कॉलेज में दाखिला हुआ था। छात्रा कल से कॉलेज जानी वाली थी, लेकिन उससे पहले ही उसकी हत्या कर दी गई। 2023 में 12वीं पास करने के बाद वह NEET की तैयारी कर रही थी। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, वह 2023 तक देवराज सिंह के साथ रिलेशनशिप में थी।

Author Image

Khabar East

  • Tags: