पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों के लिए की दो लाख रुपये अनुग्रह राशि की घोषणा

  • Mar 16, 2026
Khabar East:PM-Modi-Announces-Rs-2-Lakh-Ex-Gratia-For-Victims-Families
भुवनेश्वर,16 मार्चः

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में लगी आग की घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से प्रत्येक मृतक के परिजन को 2 लाख रुपये तथा घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि ओडिशा के कटक स्थित एक अस्पताल में हुई दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है। जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। प्रत्येक मृतक के परिजन को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।”

यह घटना सोमवार तड़के करीब 2:30 बजे हुई, जब एससीबी के ट्रॉमा केयर सेंटर के इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 10 मरीजों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से झुलस गए।

अस्पताल में घायलों से मुलाकात करने और स्थिति की समीक्षा करने के बाद मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोमवार को मृतकों के परिजनों के लिए 25-25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है

Author Image

Khabar East

  • Tags: