पेरिस से बैंकॉक जा रहे विमान की कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग

  • Sep 14, 2026
Khabar East:Paris-to-Bangkok-flight-makes-emergency-landing-in-Kolkata
कोलकाता,14 सितंबरः

पेरिस से बैंकॉक जा रही एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान को तकनीकी खराबी और ईंधन की कमी के कारण रविवार को कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। विमान जब कोलकाता के आसमान के ऊपर से गुजर रहा था, तब पायलट को विमान में कुछ तकनीकी गड़बड़ी का अहसास हुआ। इसके बाद विमान ने सुरक्षा कारणों से हवा में कई चक्कर लगाए और एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क साधा गया। कोलकाता एटीसी से हरी झंडी मिलने के बाद पायलट ने विमान को सुरक्षित रूप से एयरपोर्ट के बे नंबर 115 पर उतार लिया। इस फ्लाइट में कुल 268 यात्री और 12 क्रू मेंबर सवार थे। राहत की बात यह रही कि सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें विमान से उतारकर एक स्थानीय होटल में ठहराया गया है।

 एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, विमान में आई तकनीकी खराबी को दूर करने का काम चल रहा है, लेकिन इसमें अभी कुछ और वक्त लग सकता है। यात्रियों को उनके गंतव्य बैंकॉक तक पहुंचाने के लिए एयरलाइन द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार किया जा रहा है।

सोमवार की अहले सुबह चार बजे विमान में सवार यात्रियों को टेम्पोररी इमिग्रेशन परमिटदेने का काम किया हुआ। इसके बाद उनके ठहरने की व्यवस्था महानगर के एक लग्जरी होटल में की गई। ऐसे मामलों में संबंधित एयरलाइंस के अपने इंजीनियरों को विमान से बुलाया जाता है। कोलकाता एयरपोर्ट सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले में भी कुछ ऐसी ही योजना बनाई जा रही है। चूंकि नूमेआ से कोलकाता के लिए कोई सीधी फ्लाइट नहीं है, इसलिए बैंकॉक या सिंगापुर होते हुए इंजीनियरों की टीम आएगी। वहीं कोलकाता में फंसे हुए यात्रियों को ले जाने के लिए खाली विमान भी भेजा जा सकता है। जब तक यह व्यवस्था नहीं हो जाती है तब तक 280 यात्रियों और क्रू सदस्यों को कोलकाता के होटल में ही ठहरना पड़ेगा।

Author Image

Khabar East

  • Tags: