17 सितंबर से पूरे देश में एक माह तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

  • Sep 14, 2026
Khabar East:The-Seva-Sankalp-Abhiyan-will-run-across-the-country-for-a-month-starting-September-17
देवघर,14 सितंबरः

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सफर भारतीय राजनीति में उल्लेखनीय अध्याय है। अब इस सफर में एक और महत्वपूर्ण पड़ाव जुड़ने जा रहा है। 17 अक्टूबर 2026 को नरेंद्र मोदी के पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाले 25 वर्ष पूरे होंगे। इस खास अवसर को बीजेपी ने जश्न तक सीमित रखने के बजाय सेवा और जनकल्याण से जोड़ने का निर्णय लिया है। बीजेपी नेता एवं पूर्व विधायक नारायण दास ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियानशुरू होगा,जो पूरे देश में एक माह तक चलेगा। नारायण दास ने कहा कि अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविर,स्वच्छता अभियान और जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे।

 इन शिविरों में आम लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभुकों को लाभ दिलाने का प्रयास होगा। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं और सहायता का लाभ पहुंचाना है। बीजेपी कार्यकर्ता देशभर में सेवा गतिविधियों के माध्यम से आम जनता से जुड़ेंगे।

Author Image

Khabar East

  • Tags: