जेल में बंद आतंकी के पास से मिले प्रतिबंधित सामान

  • Aug 29, 2026
Khabar East:Prohibited-items-found-in-the-possession-of-an-imprisoned-terrorist
कोलकाता,29 अगस्तः

बंगाल की अति-सुरक्षित मानी जाने वाली कोलकाता के अलीपुर स्थित प्रेसिडेंसी सेंट्रल जेल में एक बार फिर गंभीर सुरक्षा चूक का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

2002 में कोलकाता स्थित अमेरिकी सूचना केंद्र पर हुए आतंकी हमले के मुख्य साजिशकर्ता और आजीवन कारावास की सजा काट रहे कुख्यात आतंकी आफताब अहमद अंसारी के सेल से छापेमारी के दौरान तीन आइफोन, वाई-फाई राउटर, पेन ड्राइव और 31 हजार रुपये बरामद किया गया है।

गुप्त खुफिया सूचना के आधार पर जेल विभाग के अधिकारियों ने जब आफताब के 14 नंबर सेल की गहन तलाशी ली, तो उसकी कपड़ों और बिस्तरों की परतों के बीच से यह हाई-टेक उपकरण बरामद हुए। बरामद सामान में दो राउटर, दो कार्ड रीडर, इयरफोन और 500 रुपये के नोटों में कुल 31,000 रुपये शामिल हैं।

Author Image

Khabar East

  • Tags: