ओडिशा सरकार ने गुरुवार को आईपीएस अधिकारियों के बीच मामूली फेरबदल करते हुए दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी अखिलेश्वर सिंह, जो वर्तमान में स्पेशल इंटेलिजेंस विंग (SIW) में डीआईजी के पद पर कार्यरत हैं, उन्हें अतिरिक्त रूप से दक्षिण-पश्चिमी रेंज (SWR), कोरापुट के डीआईजी का प्रभार दिया गया है।
वहीं, 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी कंवर विशाल सिंह, जो अब तक दक्षिण-पश्चिमी रेंज (SWR), कोरापुट में डीआईजी के रूप में कार्यरत थे, उन्हें अब स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ), भुवनेश्वर का डीआईजी नियुक्त किया गया है।