अपराधियों ने एक के सिर में तो बच्चे को सीने पर मारी गोली

  • Apr 09, 2025
Khabar East:The-criminals-shot-one-person-in-the-head-and-the-child-in-the-chest
समस्तीपुर,09 अप्रैलः

बिहार का समस्तीपुर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के लोकनाथपुर गंज में तीन लोगों को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया है। मामला शहरी क्षेत्र मनोहर टोला का, जहां बेखौफ अपराधियों ने तांडव मचाया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना,डीआईयू ,एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। समस्तीपुर जिला पुलिस कप्तान अशोक मिश्रा के कार्यालय से एक रिलीज जारी किया गया है। रिलीज में बताया गया है कि 8 अप्रैल 2025 को रात में 9:45 बजे के आसपास दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के लोकनाथपुर गंज में गोली चलने की सूचना मिली थी। फायरिंग में तीन लोग जख्मी हुए हैं।

 बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर शाम दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मनोहर टोला में बेखौफ अपराधियों ने गोलीबारी की। इसमें एक महिला व बच्चा समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। स्थानीय जानकारी के अनुसार इस गोलीबारी में सौरभ सुमन उर्फ सम्राट (24 वर्ष) को सिर में गोली लगी है।

 वहीं बालकृष्ण पासवान (12 वर्ष) पिता सुशांत पासवान को सीने में गोली लगी है। एक महिला शीला देवी पति सुरेश पासवान भी इस गोलीबारी में गंभीर रूप से जख्मी है। तीनों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। वहीं इस मामले पर प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो गोलीबारी के बाद अपराधी पैदल ही घटनास्थल से भाग निकले।

Author Image

Khabar East

  • Tags: