झारखंड मैट्रिक बोर्ड की दो परीक्षाएं रद्द

  • Feb 20, 2025
Khabar East:Two-exams-of-Jharkhand-Matriculation-Board-cancelled
रांची,20 फरवरीः

झारखंड मैट्रिक की परीक्षा के साइंस और हिन्दी की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। बताया जाता है कि दोनों का प्रश्न पत्र लीक होने के कारण परीक्षा को रद्द क दिया गया है। झारखंड बोर्ड की दसवीं की मैट्रिक की परीक्षा चल रही है। इसी बीच साइंस और हिन्दी का पेपर लीक हो गया था। इसके बाद इसकी जांच की गई। जांच के बाद पेपर लीक को सही पाया गया और परीक्षा को रद्द कर दिया गया। बताया जाता है कि कोडरमा से यह पेपर लीक हुआ था। कोडरमा और गिरिडीह के उपायुक्त को पेपर लीक करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। बताया जाता है कि पैसा देकर लोगों को प्रश्न पत्र दिया गया था। यह पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

 पहले तो झारखंड अधिविद्य परिषद (अकेडमिक काउंसिल) ने वायरल पेपर को गलत करार देते हुए परीक्षार्थियों को कहा था कि वे लोग परीक्षा पर ध्यान लगाएं। लेकिन जब जांच की गई तो वायरल पेपर सही पाया गया और भविष्य में इस तरह की घटना न हो, इसके लिए भी कोशिश होगी। दूसरी ओर, दोनों रद्द की गयी परीक्षा की तिथि को बाद में घोषित किया जाएगा। वहीं, इस मसले पर भाजपा ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार परीक्षा भी ठीक तरह से संपादित नहीं कर पा रही है।

 भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी ने कहा कि मैट्रिक परीक्षा पेपर लीक होने की घटना बड़ी है, इसके दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

Author Image

Khabar East

  • Tags: