दुर्गापुर गैंगरेप केस के दो और आरोपी गिरफ्तार

  • Oct 13, 2025
Khabar East:Two-more-accused-of-Durgapur-gangrape-case-arrested
दुर्गापुर,13 अक्टूबरः

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में ओडिशा की रहने वाली मेडिकल छात्रा से गैंगरेप मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब इस मामले में पांचों आरोपी पकड़े जा चुके हैं। सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया, लेकिन उनके बयान पर विपक्ष और महिला संगठनों ने नाराज़गी जताई है।

ओडिशा के बालासोर ज़िले के जलेश्वर की रहने वाली 23 वर्षीय युवती के साथ शुक्रवार रात उस समय सामूहिक बलात्कार किया गया, जब वह अपने एक दोस्त के साथ निजी मेडिकल कॉलेज के बाहर खाना खाने गई थी। आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस आयुक्तालय के पुलिस उपायुक्त (DCP) अभिषेक गुप्ता ने पीटीआई को बताया, 'दो और गिरफ्तारियां हुई हैं। इसके साथ ही, महिला की शिकायत के आधार पर सभी पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।'

छात्रा के 'सामूहिक बलात्कार' में संलिप्तता के आरोप में रविवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

Author Image

Khabar East

  • Tags: