केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पहुंची रांची

  • May 09, 2024
Khabar East:Union-Finance-Minister-Nirmala-Sitharaman-reached-Ranchi
रांची,09 मईः

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रांची पहुंची हैं। वह बतौर मुख्य अतिथि झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विचार गोष्ठी में शामिल हुई। पूर्वी भारत में निवेश की संभावनाओं को देखते हुए फेडरेशन आफ झारखंड चैंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

  इसी को लेकर केंद्रीयवित्त मंत्री रांची पहुंची हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री के साथ कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी उपस्थित थे। चैंबर द्वारा बेहतर झारखण्ड संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: