केंद्रीय गृहमंत्री शाह व राजनाथ सिंह आज झारखंड दौरे पर

  • May 10, 2024
Khabar East:Union-Home-Minister-Shah-and-Rajnath-Singh-on-Jharkhand-tour-today
रांची,10 मईः

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा  के स्टार प्रचारकों  का झारखंड आने का सिलसिला जारी है। आज शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री खूंटी आ रहे हैं। यहां पर वे 40 मिनट की बैठक करेंगे जिसके बाद अमित शाह खूंटी के कचहरी मैदान में बीजेपी उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी चुनावी दौरे पर रहेंगे। वह बीजेपी उम्मीदवार सीता सोरेन के पक्ष में दुमका में चुनावी सभा करेंगे जिसके बाद वे निशिकांत दुबे के नामांकन और रोड शो में हिस्सा लेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोपहर करीब 12:30 बजे विशेष विमान से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे हेलीकॉप्टर से खूंटी के लिए प्रस्थान करेंगे। अमित शाह खूंटी में करीब 40 मिनट तक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे जिसके बाद वे कोलकाता के लिए रवाना हो जायेंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दुमका सीट से बीजेपी प्रत्याशी सीता सोरेन के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वहीं, दोपहर 1:00 बजे गोड्डा से प्रत्याशी सांसद निशिकांत दुबे के नामांकन में भाग लेंगे और रोड शो करेंगे।

Author Image

Khabar East

  • Tags: