31 अक्टूबर तक बिहार में भारी बारिश की चेतावनी

  • Oct 29, 2026
Khabar East:Warning-of-heavy-rain-in-Bihar-until-October-31
पटना,29 अक्टूबरः

बिहार में मौसम विभाग ने चक्रवात अर्नब को लेकर चेतावनी जारी की है। इसका असर आज से 31 अक्टूबर तक प्रचंड रूप में देखने को मिलेगा। चक्रवात का प्रभाव इतना भीषण होगा कि बिहार के 26 जिलों में यलो अलर्ट और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान भारी बारिश और तेज हवाओं के साथ वज्रपात के खतरे की चेतावनी जारी की गई है। प्रभावित होने वाले प्रमुख जिलो में पटना, जहानाबाद, बेगूसराय, गया, खगड़िया, लखीसराय, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, समस्तीपुर, सुपौल, औरंगाबाद और पश्चिमी चंपारण तथा पूर्वी चंपारण समेत कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश की आशंका जताई गई है। भीषण चक्रवता अर्नब अपने साथ बिहार में तेज हवाएं लेकर प्रवेश करेगा। इसके चलते 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर बिजली गिरने का भी अलर्ट दिया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि इस दौरान काफी एहतियात बरतना होगा।

 मौसम विभाग की मानें तो आंध्र प्रदेश के समुद्री तटों से टकराने के बाद चक्रवात अर्नब उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। इसका असर काफी व्यापक और लगभग आधे भारत के हिस्से को इसने कवर कर रखा है। कई राज्य अर्नब चक्रवात की चपेट में आएंगे, इसलिए मौसम विभाग की चेतावनी के बाद सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: