एलबम में मुख्य भूमिका देने के बाहने महिला से सात महीने तक दुष्कर्म, मामला दर्ज

  • Jan 22, 2022
Khabar East:Woman-raped-for-seven-months-on-the-pretext-of-giving-lead-role-in-album-case-registered
भुवनेश्वर,22 जनवरी:

ओड़िया एलबम में मुख्य भूमिका देने का झांसा देकर एक महिला के साथ कथित तौर पर रेप किये जाने की खबर सामने आई है। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे ओड़िया एलबम में मुख्य भूमिका देने के बहाने सात महीने तक दुष्कर्म किया।

सूत्रों ने कहा कि कंधमाल जिले के फूलबानी के निवासी के रूप में पहचाने जाने वाले आरोपी ने कथित तौर पर महिला को 23 दिसंबर 2020 में फूलबानी से भुवनेश्वर लाया और उसे विभिन्न ओडिया एल्बमों में मुख्य भूमिका देने का आश्वासन दिया। इस बीच आरोपी ने उसे सात महीने तक भुवनेश्वर के सुंदरपड़ा इलाके में रखा और उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया। बाद में वह 23 जुलाई 2021 को आरोपी से बच के अपने गावं चली गई।

बाद में आरोपी ने 8 जनवरी 2022 को फिर से उसका अपहरण कर लिया और उसे आठ दिनों तक संबलपुर में रखा। बाद में वह भुवनेश्वर आई और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस शिकायत दर्ज कराई। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने पहले उसे और उसके बेटे को धमकी दी थी कि अगर उसने पुलिस को मामले की सूचना दी तो वह दोनों को जान से मार देगा।

Author Image

Khabar East

  • Tags: