मलकानगिरी में 311 कछुए जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

  • Jun 25, 2026
Khabar East:311-Tortoises-Seized-In-Malkangiri-Three-Arrested
मलकानगिरी,25 जूनः

वन विभाग ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार सुबह पद्मगिरि चौक से एक एसयूवी से 311 कछुए बरामद किए और तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर वन अधिकारियों ने आंध्र प्रदेश से मलकानगिरी की ओर जा रहे वाहन को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान वाहन में बड़ी संख्या में कछुए छिपाकर ले जाए जा रहे थे।

 बरामद कछुओं में 303 जीवित और 8 मृत पाए गए। वाहन को जब्त कर कछुओं के साथ मलकानगिरि वन रेंज कार्यालय ले जाया गया।

 गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आंध्र प्रदेश के देवरापल्ली गांव के सिडला राजा रेड्डी और एन. अमरनाथ तथा मलकानगिरी जिले के एमपीवी-65 गांव निवासी रबिन मिर्धा के रूप में हुई है।

 सहायक वन संरक्षक (ACF) पद्मन नायक ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ कर कछुओं के स्रोत, गंतव्य और वन्यजीव तस्करी नेटवर्क से जुड़े संभावित संबंधों की जांच की जा रही है। वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: