रज पर्व के दिन केंदुझर में दो सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत

  • Jun 14, 2026
Khabar East:5-Dead-In-Separate-Road-Mishaps-In-Keonjhar-On-Raja-Festival-Day
केंदुझर,14 जूनः

ओडिशा में रज पर्व के उत्सव के बीच रविवार को क्दुझर जिले के कांजीपानी क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, पहला हादसा बैतरणी पुल के पास हुआ, जहां दो लोगों को लेकर जा रही एक मोटरसाइकिल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कुआंरा गांव निवासी अक्षय सनांगी (40) और लक्ष्मण सनांगी (32) की मौके पर ही मौत हो गई।

 वहीं, दूसरी घटना कुआंरा क्षेत्र के अंतर्गत मंगला मंदिर चौक के पास हुई। बताया जा रहा है कि पदकासदा गांव के तीन युवक मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी गलत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

 समाचार लिखे जाने तक मृत तीनों युवकों की आधिकारिक पहचान की पुष्टि नहीं हो सकी थी।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटनाओं के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: