पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 1 बजे तक 62.18 प्रतिशत मतदान

  • Apr 23, 2026
Khabar East:6218-percent-voter-turnout-recorded-in-the-West-Bengal-Assembly-elections-by-1-PM
कोलकाता,23 अप्रैलः

पश्चिम बंगाल के 16 जिलों की 152 विधानसभा सीटों के लिए गुरुवार को पहले चरण का मतदान हो रहा है। मतदान की प्रक्रिया सुबह सात बजे से शुरू है। इस बीच भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार गुरुवार दोपहर 1 बजे तक पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत 62.18 प्रतिशत रहा। इससे पहले गुरुवार सुबह 11 बजे तक 41.11 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया था। पश्चिम बंगाल के 16 जिलों की 152 विधानसभा सीटों के लिए गुरुवार सुबह 7 बजे से वोटिंग हो रही है।

यह दो चरणों में होने वाले अहम विधानसभा चुनावों का पहला चरण है। इस बार चुनावों को लेकर वोटरों में काफी उत्साह देखने को मिला क्योंकि कई पोलिंग स्टेशनों के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं।

Author Image

Khabar East

  • Tags: