अनंत स‍िंह का बड़ा ऐलान, कहा- 'अब नहीं लड़ेंगे चुनाव

  • Mar 16, 2026
Khabar East:Anant-Singhs-Big-Announcement-I-Will-No-Longer-Contest-Elections
पटना,16 मार्चः

बिहार में राज्यसभा के 5 सीटों के लिए मतदान हो रहे हैं। मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह जेल से वोट करने के लिए पहुंचे। विधानसभा में वोट करने के बाद आनंत सिंह ने मीडिया के सामने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अब वे चुनाव नहीं लड़ेंगे।  अनंत सिंह ने एकबार विधानसभा में कहा था कि नीतीश कुमार जब मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे, वे चुनाव नहीं लड़ेंगे। अब नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं तो ऐसे में इस बयान को एकबार फिर अनंत सिंह ने विधानसभा में मीडिया से बातचीत में दोहराया और कहा कि "यह मेरा अंतिम चुनाव था। इसके बाद मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा। अब बाल-बच्चा चुनाव लड़ेगा। "नीतीश कुमार के बाद मुख्यमंत्री कौन होगा, क्या निशांत को मुख्यमंत्री बनाएंगे? इसपर अनंत सिंह ने कहा कि यह नीतीश कुमार तय करेंगे। बीजेपी का सीएम होगा तो क्या आप स्वीकार करेंगे? इसपर अनंत सिंह ने कहा कि सब स्वीकार है। किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। इसके बाद अनंत सिंह पुलिस की गाड़ी में बैठकर जेल के लिए रवाना हो गए।

  अनंत सिंह विधानसभा चुनाव 2025 में पांचवीं बार मोकामा से विधायक बने, लेकिन फिलहाल दुलारचंद यादव की हत्या मामले में जेल में बंद हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान दुलारचंद यादव की हत्या हुई थी। नेता जन सुराज के प्रत्याशी के उम्मीदवार के लिए प्रचार कर रहे थे, इसी दौरान दोनों गुटों के समर्थकों में मारपीट हो गयी। इस दौरान फायरिंग भी हुई। इस फायरिंग में दुलारचंद यादव को गोली लगी, लेकिन उनकी मौत गोली लगने से नहीं बल्कि सीने में चोट लगने के कारण हुई थी। दुलारचंद यादव के परिजनों ने आरोप लगाया कि अनंत सिंह की गाड़ी से कुचलकर उनकी मौत हुई है। इस मामले में 2 नवंबर को अनंत सिंह सहित दो समर्थकों की गिरफ्तारी हुई थी। तब से अनंत सिंह जेल में हैं।

Author Image

Khabar East

  • Tags: