भाजपा उम्मीदवारों के नाम तय, जल्द होगा ऐलान

  • Mar 29, 2024
Khabar East:BJP-holds-Core-Committee-meeting-candidates-list-for-LS-and-Odisha-assembly-segments-likely-soon
भुवनेश्वर,29 मार्चः

ओडिशा में आगामी विधानसभा और लोकसभा की बची तीन सीटों के लिए भाजपा के उम्मीदवारों की सूची जल्द ही जारी होने की संभावना है। सूत्रों ने कहा, गुरुवार को दिल्ली में हुई कोर कमेटी की अहम बैठक में उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए गए हैं।

कोर कमेटी की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पंडा, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, ओडिशा भाजपा प्रमुख और राज्य के अन्य नेता व प्रदेश के चुनाव प्रभारी शामिल हुए। पांच घंटे से अधिक समय तक विचार-विमर्श के बाद कोर कमेटी की बैठक संपन्न हुई।

सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय चुनाव समिति की मंजूरी के बाद उम्मीदवारों के नाम जारी किये जाएंगे। उम्मीद है कि जल्द ही ओडिशा की 100 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाएगी।

बतादें कि 24 मार्च को बीजेपी ने ओडिशा की 18 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की थी।

उल्लेखनीय है कि  भाजपा ने एक तरफ जहां संबलपुर सीट से धर्मेंद्र प्रधान को तो केंद्रापड़ा से बैजयंत जय पंडा को मैदान में उतारा है। इसी तरह, पार्टी ने भुवनेश्वर से अपराजिता षड़ंगी, सुंदरगढ़ से जुएल ओराम, पुरी से संबित पात्रा और बालेश्वर से प्रताप षड़ंगी को लोकसभा का उम्मीदवार बनाया है है।

गौरतलल है कि 27 मार्च को बीजू जनता दल (बीजेडी) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने लोकसभा के लिए 15 उम्मीदवारों और ओडिशा विधानसभा चुनावों के लिए 72 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: