बिरजा शंकर मिश्रा ने ओएचआरसी सदस्य के रूप में संभाला कार्यभार

  • Aug 19, 2026
Khabar East:Biraja-Shankar-Mishra-Assumes-Charge-As-OHRC-Member
भुवनेश्वर,19 अगस्तः

अधिवक्ता बिरजा शंकर मिश्रा ने बुधवार को ओडिशा मानवाधिकार आयोग (ओएचआरसी) के सदस्य के रूप में कार्यभार संभाल लिया है मिश्रा ने भुवनेश्वर के तोशाली भवन स्थित ओएचआरसी कार्यालय में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर ओएचआरसी के अध्यक्ष जस्टिस शत्रुघ्न पुजाहारी और सदस्य चित्तरंजन महापात्र ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। आयोग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे और नवनियुक्त सदस्य को शुभकामनाएं दीं।

 केंदुझर जिले के प्रमुख अधिवक्ता बिरजा शंकर मिश्रा करीब चार दशक से कानून के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने वर्ष 1993 में ओडिशा बार काउंसिल के सदस्य के रूप में जुड़ने के बाद लगातार कानूनी प्रैक्टिस की है।

 मिश्रा के सदस्य के रूप में कार्यभार संभालने के साथ ही ओडिशा मानवाधिकार आयोग के सभी पद अब भर गए हैं। आयोग में पहले से अध्यक्ष न्यायमूर्ति शत्रुघ्न पुजाहारी और सदस्य चित्तरंजन महापात्र कार्यरत हैं।

Author Image

Khabar East

  • Tags: