ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी आज से दो दिवसीय नई दिल्ली दौरे पर रवाना होंगे। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री आज शाम 6 बजे राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना होंगे। अपने दौरे के दौरान वह भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट में शामिल होंगे। उपमुख्यमंत्री एवं ऊर्जा मंत्री कनक वर्धन सिंहदेव भी इस सम्मेलन में मौजूद रहेंगे।
सम्मेलन में शामिल होने के अलावा मुख्यमंत्री राज्य में बाढ़ की स्थिति को लेकर केंद्र सरकार के शीर्ष नेतृत्व के साथ भी चर्चा कर सकते हैं।