रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तिरंगा फहराकर भव्य परेड की सलामी ली। सीएम विष्णु देव साय ने मार्च पास्ट की सलामी लेने के बाद कहा कि जनता तक विकास और शासन की योजनाएं पहुंचे, इसके लिए सरकार लगातार काम रही है। सीएम ने भरोसा दिलाया कि विकास और योजनाएं जो जनता के जीवन में बदलाव लेकर आती हैं, वो सुदूर गांवों तक पहुंचे इसके लिए हम दृढ़संकल्पित हैं। मुख्यमंत्री ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ की बेटियों को बड़ी सौगात दी है। सीएम साय ने मंच से ऐलान किया कि आज से छत्तीसगढ़ में 'मेरी बेटी-मेरा अभिमान' राज्यव्यापी अभियान शुरू हो चुका है। इसके तहत प्रदेश के 6,671 ग्रामीण सरकारी स्कूलों में बालिकाओं के लिए नए शौचालय बनाए जाएंगे।
वहीं सीएम ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि पद्म विभूषण से सम्मानित छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी गायिका स्वर्गीय डॉ. तीजन बाई की स्मृति में हर साल लोक कलाकारों को 'डॉ। तीजन बाई लोककला अलंकरण' सम्मान दिया जाएगा। पुलिस परेड ग्राउंड के मंच से सीएम विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के 152 पुलिस अधिकारियों और जवानों को अगल-अलग श्रेणी में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित भी किया। समामानित होने वाले 141 जवानों को वीरता पदक और 10 को उनके सराहनीय सेवा पदक और 1 पुलिस अधिकारी को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पद पदक से भी नवाजा गया।