मुख्य सचिव ने दिए संकेत- बंगाल में बढ़ सकता है लॉकडाउन

  • May 28, 2020
Khabar East:Chief-Secretary-gave-hints---lockdown-may-increase-in-Bengal
कोलकाता,28 मईः

पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव राजीव सिन्हा की गुरुवार को केन्द्रीय कैबिनेट सचिव राजीव गाबा के साथ एक वीडियो कांफ्रेंस हुई। बैठक में मुख्य सचिव राजीव सिन्हा ने पश्चिम बंगाल की स्थिति के बारे में उन्हें जानकारी दी। उन्होंने कैबिनेट सचिव को बताया कि राज्य सरकार का मानना है कि बंगाल में अभी लाॅकडाउन को खत्म करने से संक्रमण बढ़ सकता है। क्योंकि अम्फान चक्रवात के बाद राज्य में हालात काफी बिगड़ गए हैं। उनकी तरफ से यह भी स्पष्ट किया गया है कि राज्य में अभी लोकट ट्रेनें चलाना संभव नहीं है।हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि 30 मई के बाद राज्य में कई नए क्षेत्रों में छूट दी जाएगी। किन क्षेत्रों में छूट दी जाएगी। इसपर सरकार विचार कर रही है। मुख्य सचिव ने कैबिनेट सचिव को अम्फान से हुई क्षति से भी अवगत कराया।

 उन्होंने बताया कि राज्य में 6 करोड़ लोग अम्फान से प्रभावित हुए हैं और 87 लोगों की मौच हुई है।उन्होंने बताया कि अम्फान चक्रवात के चलते 8.13 लाख लोगों को स्थानांतरित किया गया। 160 किमी नदी के बांध टूटे, 1 लाख 10 हजार स्कूल क्षतिग्रस्त हुए, 21 जेटियां क्षतिग्रस्त हो गईं। साढ़े दस लाख हेक्टर कृषि की जमीन क्षतिग्रस्त हुई है। 4700 किमी ग्रामिण रास्ते क्षतिग्रस्त हुए हैं।

Author Image

Khabar East

  • Tags: